गोताबया सहायता मांगें तो भारत को देनी चाहिए सैन्य मदद – सुब्रमण्यन स्वामी

गोताबया सहायता मांगें तो भारत को देनी चाहिए सैन्य मदद – सुब्रमण्यन स्वामी
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में मचे संकट को लेकर पूर्व बीजेपी  सांसद सुब्रमण्यन स्वामी में कहा है कि ऐसे हालात में भारत को श्रीलंका को सैन्य सहायता से पीछे नहीं हटना चाहिए।
स्वामी ने ट्वीट कर कहा- गोटाबाया और महिंदा राजपक्षे दोनों ही भारी  बहुमत के साथ एक स्वतंत्र चुनाव में चुने गए थे। भारत भीड़ को ऐसे वैध चुनाव को पलटने की अनुमति कैसे दे सकता है? तब हमारे पड़ोस का कोई भी लोकतांत्रिक देश सुरक्षित नहीं रहेगा। अगर राजपक्षे भारत की सैन्य सहायता चाहते हैं तो हमें देनी चाहिए।  

भारत ने सेना को लेकर फैली खबरों का किया खंडन 
गौरतलब है कि श्रीलंका में सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि भारत सैन्य दखल दे सकता है। लेकिन भारत ने स्पष्ट करते हुए इसका खंडन किया है। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत द्वारा श्रीलंका में अपनी सेना भेजने के बारे में मीडिया और सोशल मीडिया में रिपोर्टों का साफ तौर पर खंडन करते हैं। ये रिपोर्ट और ऐसे विचार भारत सरकार की स्थिति के अनुरूप नहीं हैं।