• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Wednesday, July 22, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

तुरंत कर लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएगा PF अकाउंट! पेटीएम से जुड़ा है मामला

By
Rajsatta Express
-
February 9, 2024
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    तुरंत कर लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएगा PF अकाउंट! पेटीएम से जुड़ा है मामला

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक पर चाबुक चलने के बाद अब कर्मचारी भविष्य  निधि संगठन (EPFO) ने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े अकाउंट होल्डर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है. अगर नए अपडेट पर ध्यान नहीं दिया तो आपका पीएफ अकाउंट होल्ड हो सकता है. फिर आपको पीएफ ऑफिस में चक्कर लगाने पड़ेंगे. आइए जानते हैं कि आखिर ईपीएफों ने कौन सा नया आदेश जारी किया है.

    बहुत से पीएफ खाता धारक अपने अकाउंट से पीएफ में निवेश करते हैं. इसके लिए उन्होंने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को पीएफ खाते से लिंक कर रखा है. अब 23 फरवरी के बाद पीएफ खाताधारक ऐसा नहीं कर पाएंगे. क्योंकि ईपीएफओ ने नए अपडेट में ग्राहकों को 23 फरवरी तक ही समय दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगाते हुए 29 फरवरी के बाद से इसके सर्विस पर रोक लगाने के आदेश दिया है.

    अगर आप पीएफ खाते में लेने देने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक का इस्तेमाल करते हैं तो आपका पैसा फंस भी सकता है. इसलिए अपने पीएफ खाते में लिंक्ड पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट को रिमूव करके दूसरा बैंक अकाउंट लिंक कर लें. RBI के आदेशानुसार 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद हो जाएगा. अभी सिर्फ पुराने ग्राहक ही अपने पैसे निकाल सकते हैं. नए ग्राहक जोड़ने पर आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी. दूसरी ओर पेटीएम नए रास्तों की तलाश कर रहा है.

    इतना ही नहीं ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को ये निर्देश दिया है कि 23 फरवरी के बाद वे पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड से जुड़े बैंक खातों पर अगर कोई क्लेम आता है तो उसे स्वीकार न करें. अगर आप पीएफ से पैसा निकालना चाहते हैं और आपके पीएफ खाते में पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट लिंक है तो पैसे निकासी में दिक्कत हो सकती है. इसलिए आप जल्द से जल्द अपने पीएफ खाते से दूसरा अकाउंट लिंक कर लें.

    • TAGS
    • EPFO
    • PF Account
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleफोन के साथ की गई ये गलतियां पड़ जाएंगी भारी, खाली हो जाएगा अकाउंट
      Next articleचौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद जयंत चौधरी ने पीएम मोदी की तारीफ
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में दर्ज की FIR, जानिए किन आरोपों में हो रही जांच

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से तेज हुई गठबंधन की चर्चा, सीट शेयरिंग पर क्या बन सकता है फॉर्मूला?

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक? जानिए इस पर क्या है एक वरिष्ठ पत्रकार की राय

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      दिल्ली संसद मार्च हिंसा: पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास समेत...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      UP Election 2027: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात से...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0

      Sawan 2026: कांवड़ यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, सामाजिक समरसता का भी...

      Rajsatta Express - July 21, 2026 0