अगर घर में मिलें ये संकेत तो मां लक्ष्मी की होने वाली है कृपा

अगर घर में मिलें ये संकेत तो मां लक्ष्मी की होने वाली है कृपा

हर कोई चाहता है कि उसके घर में मा लक्ष्मी का वास रहे और पैसों की बारिश होती रहे. वैसे तो पैसों के लिए आप कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है. जिससे आप निराश होते हैं आज हम आपको बताएंगे कि जब मां लक्ष्मी आपके घर में आने वाली होती है तो घर में आपको कुछ संकेत मिलते है. आइए जानते हैं कौन से हैं वह संकेत

  • छोटी कन्या का मिलना

अगर आप धन से संबंधित कोई काम से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में आपको छोटी कन्या मिल जाए तो आपके कार्य में आने वाली हर समस्या का अंत हो जाएगा. छोटी कन्या का मिलना साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. माना जाता है कि मां लक्ष्मी छोटी बच्ची के रूप में घर आई है.

  • दूधवाले का दिखना

यदि आपको शाम को घर से निकलते समय दूध वाला दिखाई दे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा होने से आपको धन धान्य का लाभ होने वाला है. साथ ही घर में सुख-शांति का वास होगा.

  • घर में बिल्ली का आना

आपके घर में बिल्ली का आना भी शुभ माना जाता है. अगर आपके घर में बिल्ली दरवाजे के सामने आकर बैठ जाएं और आवाजें निकालने लगे तो इसे शुभ माना जाता है क्योंकि बिल्ली को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है. इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही धन की वर्षा भी होगी.