महंगाई का एक और झटका, CNG के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

महंगाई का एक और झटका, सीएनजी के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

महंगाई से जुझ रही जनता को गुरुवार सुबह एक और बड़ा झटका लगा है। सुबह-सुबह ही देश की राजधानी दिल्ली- एनसीआर सहित नोएडा गाजियाबाद हापुड़ और रेवाड़ी में संपीड़ित प्राकृतिक गैस यानी सीएनजी की कीमत बढ़ोतरी की गई है।

सीएनजी सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से सीएनजी के दामों में एक रुपये प्रति किलोग्राम आज गुरुवार यानी 23 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.59 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में किए गए बदलाव के जानकारी दी है। सीएनजी की नई कीमतें 23 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं। गौतम बुद्धनगर के नोएडा में सीएनजी की कीमत 80.20 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
जानिए आपके शहर की नई दरें 

शहर का नाम CNG के दाम
दिल्ली 75.59/- प्रति किलोग्राम
नोएडा 81.20/- प्रति किलोग्राम
ग्रेटर नोएडा 80.20/- प्रति किलोग्राम
गाजियाबाद 80.20/- प्रति किलोग्राम
रेवाड़ी 81.20/- प्रति किलोग्राम
हापुड़ 80.20/- प्रति किलोग्राम