Thursday, April 3, 2025

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों ने दिया चीनी जवानों को मुंहतोड़ जवाब, कर रहे थे घुसपैठ का प्रयास !

नई दिल्ली। चीन (China) के जवानों  ने एक बार फिर भारतीय (India) सीमा में घुसने की कोशिश की है। हालांकि भारतीय सैनिकों ने (Indian Army) चीनी जवानों के मंसूबों पर पानी फेरते दिया और उनके कई जवानों को अस्थायी रूप से गिरफ्त में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स को मिली जानकारी के अनुसार , अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग में चीनी सैनिकों (Chinese Soldiers) ने घुसपैठ कर भारतीय सरजमीं  पर बने खाली बंकरों को हानि पहुंचाने  का  प्रयास किये थे  लेकिन भारतीय सेना ने उनके मंसूबों  को विफल करते हुए उन्हें पीछे भगा  दिया। बताया जा रहा है चीन के तकरीबन 200 सैनिकों ने भारत की  सरजमीं में प्रवेश किया लेकिन भारतीय सेना ने उन पर काबू पा  लिया।

मिली सूचना के अनुसार , घटना बीते सप्ताह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब बुम ला और यांग्त्से के सीमा दर्रे के बीच हुई है। सूत्रों के मुताबिक , चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बॉर्डर पर घुसने का प्रयास किया।  जिसके पश्चात भारतीय जवानों  ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कुछ चीनी सैनिकों को अस्थायी रूप से गिरफ्त में लिया गया।
सरकारी सूत्रों ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि चीनी सैनिकों को हिरासत में लेने की खबर जैसे ही सामने आई। तो बाद में स्थानीय  सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता हुई। हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद चीनी सैनिकों को छोड़ दिया गया। सेना की ओर से अभी तक इस पूरी घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पैणी नहीं की गई है। हालांकि, एक मीडिया संस्थान को रक्षा और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय सुरक्षा बलों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles