छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने साथियों पर की फायरिंग, चार की मौत…

छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने साथियों की फायरिंग, चार की मौत…
छत्तीसगढ़ में CRPF 50 बटालियन कैंप से एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरसल, कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तो तीन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 आपको बता दें, जवानों के बीच बहस होने के कारण जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां बरसा दी। जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली इलाके में ड्यूटी पर था। खबरों के अनुसार, इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद छिड़ गया, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद सीआरपीएफ जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी घटना में चार सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।
पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई है जबकि तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
Previous articleभाजपा के दिग्गज नेता LK आडवाणी के अवतरण दिवस पर PM ने घर जाकर दी बधाई !
Next articleकेंद्र ने Zydus Cadila vaccine की 1 करोड़ खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया।