हरि की पौड़ी में AAP प्रत्याशी संजय सैनी ने मां गंगा से लिया आशीर्वाद, उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प दोहराया

AAP candidate Sanjay Saini

हरिद्वार: आज दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल और आम आदमी पार्टी के हरिद्वार प्रत्याशी  संजय सैनी हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी घाट पहुंचे. जहां आप कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए और आशीर्वाद प्राप्त किये . इस दौरान सैनी ने मां गंगा से उत्तराखंड के नवनिर्माण और आध्यात्मिक राजधानी के लिए प्रार्थना की और अपने संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगा. 

हरि की पौड़ी पहुंचे संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड नव निर्माण का जो संकल्प लिया है, वह मां गंगा के आशीर्वाद और जनता की भागीदारी के बिना संभव नहीं है. मां गंगा की आरती में शामिल होकर मैं अपने लक्ष्य को लेकर और भी दृढ़ संकल्पित हो गया हूं. गंगा आरती के बाद मुझे एहसास हुआ जैसे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए मां गंगा ने उनको अपना आशीर्वाद दिया है.

AAP candidate Sanjay Saini

उन्होंने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है , जिसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी आम आदमी पार्टी को फॉलो करने लगी है. उनका यह काम अभी नहीं थमा है. इसके पश्चात केजरीवाल ने उत्तराखंड को देश की पहली आध्यात्मिक राजधानी बनाने का निर्णय लिया, इस ऐलान के बाद कांग्रेस और भाजपा के कान खड़े हो गए. भाजपा दावा करने लगी है कि देवभूमि को हम भी आध्यात्मिक बनाएंगे. इस बात को खुद सीएम धामी कई मंचों से सार्वजनिक कर चुके हैं.