लखीमपुर खीरी में बाढ़ से 300 से अधिक गांवों पर असर , सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त !

लखीमपुर खीरी में बाढ़ से 300 से अधिक गांवों पर असर , सैकड़ों घर  क्षतिग्रस्त !
उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी में बाढ़ से अभी भी 300 से अधिक गावों पर असर है। गावों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। 300 से अधिक इन गांवों में लोगो की परेशानी अभी भी कम नही हो रही है। बाढ़ आई प्रभावित इन गांवों में 100 से अधिक घर  पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है।कई हज़ार हेक्टेयर फसल इस बाढ़ के पानी मे बर्बाद भी हुई है।
बर्बादी की इस बाढ़ ने न केवल घरो को नुकसान किया बल्कि इंसानी जानो के लिए भी अकाल बन गई, जिसमें अब 14 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ से सबसे अधिक पलिया धौरहरा निघासन तहसीले प्रभावित है। सरकारी सहयोग लोगो के लिए ऊँट के मुंह मे ज़ीरा साबित हो रही है। जिन बाढ़ पानी से भरे गावो में पानी कम हुआ तो अब वहां बर्बादी के निशान दिखाई पड़ रहे है अभी भी हजारों लोग इस बाढ़ से बेहद परेशान है।
आपको बता दें  कि, बीते हप्ते बनबासा बैराज से छोड़े गए लगभग साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी व नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से जिले की नदियां उफान पर आ गईं थी। जिससे जिले के सैकड़ों गावों में बाढ़ का पानी घुस गया था और फसलें जलमग्न हो गईं थीं।
Previous articleNPPA ने 12 डायबिटीज की दवाओं के मूल्य निर्धारित किए !
Next articleपेगासस विवाद के जांच याचिकाओं पर आज निर्णय सुनाएगा सर्वोच्च न्यायालय !