Lockdown में दूरदर्शन के आए अच्छे दिन, रामायण-महाभारत की सफलता के बाद लेकर आया DD Retro;दिखाए जाएंगे 90’s के आइकोनिक सीरियल

dd-retro

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकाडउन ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज सभी की शूटिंग पर भी विराम लगा दिया है, लेकिन इस दौरान 90’s के आइकॉनिक शोज के दिवाने लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ये खुशी लॉकडाउन की नहीं, बल्कि लॉकडाउन के दौरान डीडी पर दिखाए जाने वाले 90’s के सुपर-डुपर हिट शोज की वजह से हैं। इसी दौरान लोगों की डिमांड पर 90’s के आइकॉनिक माइथोलॉजिकल शो रामायण और महाभारत का रिपीट टेलीकास्ट किया गया, जिसे जबरदस्त सफलता भी हासिल हुई है। सालों बाद भी ये शो दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप बनाए हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों शोज को बंपर टीआरपी भी मिल रही है। इसी सफलता को देखते हुए दूरदर्शन अपने पुराने शोज के चाहने वालों के लिए नई सौगात लेकर आया है।

दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो

फैंस के डिमांड और पुराने शोज के प्रति उनका रिपॉन्स देखते हुए दूरदर्शन ने नए चैनल डीडी रेट्रो को लॉन्च किया है। इस चैनल पर दूरदर्शन के सभी पुराने सुपरहीट शोज दिखाए जाएंगे। जिसमें महाभारत से लेकर सकंटमोचन हनुमान, शक्तिमान, बुनियाद, देख भाई देख, उपनिषद गंगा, चाणक्य आदि टेलीकास्ट किए जाएंगे। अगर डीडी भारती पर महाभारत के एपिसोड आपसे मिस हो गए हैं, तो आप डीडी रेट्रो पर इसे देख करते हैं। जिसपर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे महाभारत टेलीकास्ट होगा।

दिखाए जाएंगे 90’s के आइकोनिक सीरियल

डीडी रेट्रो पर सुबह 9 बजे उपनिषद गंगा और सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे चाणक्य टेलीकास्ट किया जाएगा। फिलहाल, इस चैनल पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण नहीं हो रहा है। अगर आप रामायण देखना चाहते हैं, तो दूरदर्शन पर देख सकते हैं। डीडी द्वारा इस चैनल के लॉन्च के बाद मानों पुरान शोज की फिर से बहार लौट आई है। 90 के दशक में जन्मे बच्चे अपने बचपन को पुन: जी रहे हैं।

13वें हफ्ते में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बना दूरदर्शन

बार्क इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 13वें हफ्ते में दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है। इसकी जानकारी खुद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर दी थी। लॉकडाउन के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद होने पर मजबूर हो गई है, तो वहीं इस दौरान दूरदर्शन नया कीर्तिमान लिख रहा है। एक हफ्ते में दूरदर्शन की व्यूअरशिप में 650% से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई है। पहले हफ्ते में रामायण और महाभारत के री-टेलीकास्ट को 100 मिलियन व्यूअरशिप मिली । हालांकि, अब देखना होगा दूरदर्शन का ये नया प्रयोग डीडी रेट्रो क्या कमाल करके दिखाता है।

Previous articleLockdown में फैंस के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए Salman Khan करने वाले हैं ये काम
Next articleलॉकडाउन बढ़ा तो ‘कुंभकरण’ बनने की तैयारी कर रहे लोग, ट्विटर पर दिया ऐसा रिएक्शन