संसद में किरण खेर कर बैठीं कुछ ऐसा, लोगों ने बताया ‘द एक्सिडेंटल सांसद’

एक तरफ जहां संसद में गंभीर विषयों में चर्चा की जाती है, देश के मुद्दों को लेकर बहस की जाती है. वहीं संसद में कुछ नेता संसद की मान-मर्यादा भूल कर कुछ ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि आलोचनों का शिकार होना पड़ता है. कभी-कभी तो इनकी ये हरकतें कैमरे में कैद हो जाती है और फिर ये नेता ट्रोलिंग और मीम्स का विषय बन जाते हैं.

कभी कोई संसद में सो जाता है तो कभी कोई कागज के प्लेन बनाकर उड़ाता नजर आता है. यहां तक कि एक बार राहुल गांधी भी आंख मारते पकड़े गए थे. फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर अजीब-अजीब हरकतें करते दिखाई दे रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- अयोध्या केस से जुड़ी कुछ खास जानकारी, यहां जानें

किरण खेर का वीडियो वायरल

दरअसल, मंगलवार को लोकसभा में मोदी सरकार द्वारा सवर्ण जाति में आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पेश किया गया था. 124वें संविधान संशोधन पर संसद में जोरदार हंगामा हो रहा था. कि इसी बीच किरण खेर अजीबो गरीब भावभंगिनी प्रस्तुत करती नजर आ रही थी. संसद में मजाक के मूड में बैठी किरण खेर अपनी साड़ी दिखा रही थी और इशारों इशारों में कुछ कह रही थी.

खूब हुई ट्रोल

बता दें कि अपने मजाकिया एक्सप्रेशन को लेकर किरण खेर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. लोगों ने उनकी तुलना बैकबेंचर्स से की थी तो किसी ने कहा कि वो शायद भूल गई है कि वो संसद में बैठी है.

ये भी पढ़ें- 2 दिन तक पीएम मोदी करेंगे रामलीला मैदान से काम, ये है वजह