पिछले 1 दिन में संक्रमण के 14348 नए मामले आये , 805 लोगों की गयी जान !

पिछले 1 दिन में संक्रमण के 14348 नए मामले आये , 805 लोगों की गयी जान !
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण एक फिर घातक होने लगा है। एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार की तुलना में आज शुक्रवार को भले ही संक्रमण के केस में 11 प्रतिशत की कमी आई हो परन्तु जैसे से नए संक्रमित मरीजों  की तादाद बढ़ रही है वो चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14348 नए मामले सामने आए हैं जबकि 805 लोगों की जान चली गई है। संक्रमण के सामने आ रहे नए केसो में सबसे अधिक भागीदारी केरल की हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को भारत में संक्रमण से ठीक होने वालों की तादाद  19,198 रही, जो सामने आए नए मामलों से कम है। इस प्रकार से अब तक भारत में कोरोना संक्रमण से 3,36,27,632 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं कुल मामलों की तादाद 3,42,46,15 पार कर चुकी है। बात करें सक्रिय  मामलों की तो भारत में फिलहाल सक्रिय मरीजों की तादाद 1,61,334 हो गई है और अब तक 4,57,191 लोग जान गंवा चुके हैं।

भारत में 14,348 मामलों में से केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण  के 7,838 केस सामने आए और 90 लोगों की जान गयी।

पिछले एक दिन में 12,90,900 नमूने जाँच किये गए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक , देश (भारत) में बुधवार को कोरोना संक्रमण के लिए 13,05,962 नमूने जांच किए गए। कल तक कुल 60,44,98,405 नमूने जांच  किए जा चुके हैं।