टीएमसी काफिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, भड़की ममता बनर्जी

ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के क्रोध का पारा उस समय चढ़ गया जब उनके प्रचार के दौरान उनके काफिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे का उद्घोष करना शुरू कर दिया। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नारे लगाते भाजपा कार्यकर्ताओं पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल के चंद्रकोण में सीएम ममता बनर्जी का काफिला गुजरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने लगे। इससे नाराज ममता अपना काफिला रुकवाकर कार से उतर आईं और नारेबाजी कर रहे लोगों पर भड़क गईं।

ममता ने गुस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया। चंद्रकोण की आरामबाग सीट पर ममता बनर्जी एक रैली करने जा रही थीं। ममता ने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे लोगों को गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। पश्चिमी मिदनापुर के अंतर्गत आने वाला यह इलाका टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा की बंगाल यूनिट ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है कि ‘दीदी’ जय श्री राम के नारों से इतना नाराज क्यों हैं और इन नारों को गाली क्यों बता रही हैं।

8 साल बाद पृथ्वी से टकराएगा खगोलीय पिंड, गायब हो जाएगा एक शहर

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि हाथ में भाजपा के झंडे लिए कुछ कार्यकर्ता ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे। नारेबाजी से नाराज ममता जैसे ही कार से उतरीं, नारे लगा रहे लोग भाग निकले। इस पर ममता बनर्जी उन्हें चुनौती देती नजर आईं कि भाग क्यों रहे हो, अब लगाओ नारे। बता दें कि सोमवार को आरामबाग सीट पर मतदान होना है। इस बार पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर है। लंबे समय तक यहां शासन करने के बावजूद लेफ्ट इस बार लड़ाई में कहीं नहीं दिखता। वहीं कांग्रेस की भी स्थिति दयनीय है। ज्यादातर ऐसी सीटे हैं, जहां सीधे मुकाबला तृणमूल और भाजपा के बीच है। भाजपा को उम्मीद है कि ममता सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का फायदा उसे मिलेगा। इसके अलावा भाजपा यहां अभी से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी जमीन तैयार कर रही है।

Previous article8 साल बाद पृथ्वी से टकराएगा खगोलीय पिंड, गायब हो जाएगा एक शहर
Next articleमायावती ने की अमेठी, रायबरेली में कांग्रेस को वोट देने की अपील