उत्तर प्रदेश में राजधानी दिल्ली से सस्ता मिल रहा पेट्रोल, नोएडा के पेट्रोल पम्पो पर उमड़ी भीड़ !

उत्तर प्रदेश में राजधानी दिल्ली से सस्ता मिल रहा पेट्रोल, नोएडा के पेट्रोल पम्पो पर उमड़ी भीड़ !

नोएडा. भारत में लगातार बढ़ रहे  पेट्रोल-डीजल की दामों के बीच घर का बजट संभालने के लिए अब लोग सस्ते ईंधन का विकल्प खोज रहे हैं। आमतौर पर देश की राजधानी दिल्ली में तेल की  कीमत NCR के अन्य शहरों से कम होते हैं परन्तु वर्तमान में  पूरी तरह उल्टा चल रहा है। जिसका अंदाजा आप नोएडा की ओर पड़ने वाले पेट्रोल पम्पों पर लगी जनता की भीड़ से लगा सकते हैं।

दिल्ली नोएड बॉर्डर पर स्थित पेट्रोल पम्पो पर लोगो की भीड़ उमड़ गयी  है। नोएडा में दिल्ली से 3 रुपए सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। जिसके कारण से नोएडा की ओर  पड़ने वाले पेट्रोल पम्पों पर लोगों की भीड़ लगी है। दिल्ली में पेट्रोल 105.49 पैसे वहीं नोएडा में 102.72 पैसे पेट्रोल मिल रहा है। नोएडा के पेट्रोल पम्पो पर दिल्ली से सस्ते पेट्रोल के बोर्ड लगे हैं। बता दें पहले दिल्ली में नोएडा से सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलता था।

आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों का प्रभाव शनिवार को दिल्ली के बॉर्डर से सटे नोएडा के पेट्रोल पंपों पर भी देखा गया। प्रत्येक लीटर में 3 रुपये बचाने के लिए दिल्ली के लोगों ने भी शहर के पेट्रोल पंपों का रुख किया है।