उत्तराखंड में CM धामी ने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए समीक्षा बैठक कर , अधिकारियों को दिए निर्देश!

Uttarakhand News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इंडस्ट्री सेक्टर को लेकर काफी सीरियस हैं। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वो लगातार कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने सचिवालय में उद्योग विभाग की एक समीक्षा बैठक की। इस मीटिंग में प्रदेश के अंदर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयासों की जरूरत बताते हुए बड़े उद्योगपतियों से संवाद किया।

इस बीच मुख्यमंत्री ने   प्रदेश में उद्योग लगाने हेतु आकर्षित करने, उद्योगों में स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा  रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उद्यमियों की मदद  के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का सरलीकरण और ज्यादा  प्रभावी बनाए जाने के साथ ही उद्योगों की स्थिति एवं दिक्कतों  की जानकारी के लिए कांक्रीट ऑडिट की व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा है।

CM  ने राज्य  के पर्वतीय इलाकों  में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही औद्योगिक इलाकों  में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम  ने निर्देश दिए कि उद्योगों से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण तत्परता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। श्री धामी ने  कहा कि प्रदेश  सरकार द्वारा उद्योगों के हित में लिए गए निर्णयों की भी जानकारी उद्यमियों को होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने  नौजवानो  में उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति अभिरुचि उत्पन्न  करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी, मेगा टेक्सटाइल पॉलिसी, क्रय वरीयता नीति, एम.एस.एम.ई. इकाइयों को दी जाने वाली सहूलियतों से संबंधित नियमों में किए जाने वाले जरुरी  संसाधनों पर तत्काल  कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य  में औद्योगिकरण को बढ़ावा देना है। प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल वातावरण  है। कानून व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है। बिजली की उपलब्धता है, इनके साथ ही प्रदेश  का शुद्ध  एवं शांत माहौल उद्यमियों के अनुकूल है। इसके लिए सभी विभागों को समेकित प्रयासों पर ध्यान देना होगा। प्रदेश  का औद्योगिक माहौल  राज्य  की आर्थिकी एवं रोजगार सृजन में भी मददगार है।

 

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने बिल्डर्स के खिलाफ़ दिया बड़ा फैसला अधूरी परियोजना देने पर बिल्डर्स को RWA को देना होगा मुआवज़ा!
Next articleAmazon ने की ऑफर्स की बारिश Samsung के इस फोन पर अब तक का सबसे भारी छूट !