IND vs BAN 1st Test Day 2: भारतीय टीम ने बनाए 404, अश्विन-कुलदीप ने खेली शानदार पारी

IND vs BAN 1st Test Day 2: भारतीय टीम ने बनाए 404, अश्विन-कुलदीप ने खेली शानदार पारी

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम फर्स्ट इनिंग में 404 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया ने मुकाबले के दूसरे दिन वृहस्पतिवार को 278/6 से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरे दिन अश्विनला अश्विन और कुलदीप यादव ने बल्ले से तबाही मचाई और भारतीय टीम को 404 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।

सेकेंड डे स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। इन दोनों ने 8वें विकेट की साझेदारी में 92 रन जोड़े। इससे पूर्व श्रेयस अय्यर 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

फर्स्ट इनिंग में विपक्षी टीम के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक समान 4-4 विकेट लिए। वहीं इबादत हुसैन और खालिद अहमद को एक-एक विकेट प्राप्त हुए ।