IND vs NZ, 1st ODI: टीम इंडिया साल 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करने जा रही है. इसी के साथ विराट कोहली के ‘मिशन 343’ का भी आगाज हो जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि ‘मिशन 343’ है क्या? इसका ताल्लुक विराट कोहली के न्यूजीलैंड के खिलाफ किए कारनामों से है. ऐसे मिशन को विराट कोहली पहले भी अंजाम दे चुके हैं. उन्होंने 3 देशों की टीमों के खिलाफ पहले ऐसा किया है. यानी न्यूजीलैंड चौथा देश बन सकता है अगर विराट कोहली ने उसके खिलाफ भी ऐसा कर दिया.
कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन कैसा है?
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले 33 वनडे की 33 पारियों में 1657 रन बनाए हैं. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा वनडे सीरीज के 3 मुकाबलों में विराट कोहली 343 रन बनाते हैं तो उनके कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 2000 रन पूरे हो जाएंगे.



