IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला ODI मैच होगा देरी से शुरू, BCCI ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला ODI मैच होगा देरी से शुरू, BCCI ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मुकाबले पर बारिश का हंटर चल गया है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर होने वाले इस मुकाबले को अब 30 मिनट की देरी से शुरू किया जाएगा. BCCI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पहले ODI मैच दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था. लेकिन अब दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा. टॉस दोपहर एक बजे के बजाए  दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा

गौरतलब है कि लखनऊ में बुधवार से ही रिमझिम बारिश हो रही है. इस कारण से मैदान के गीला होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि लखनऊ में बना यह आधुनिक सुविधाओं से लैस  स्टेडियम है, जहां बारिश से निपटने के लिए शानदार ड्रेनेज सिस्टम भी लगा है और मैदान को ढकने के लिए कवर्स भी उपस्थित हैं. लेकिन इसके बाद भी मैच अधिकारियों में स्टेडियम का पहले जायजा लेकर  इसे आधा घंटा के विलंब से शुरू करने का फैसला लिया है