आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और गहरा करेंगे भारत और रूस , भारत दिसंबर में बनेगा UNSC का अध्यक्ष

आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और गहरा करेंगे भारत और रूस , भारत दिसंबर में बनेगा UNSC का अध्यक्ष
भारत और रूस ने आतंकवाद पर सहयोग और बढ़ने करने का निर्णय लिया है। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र व अन्य मंचों पर इस विषय पर एकसाथ होंगे।
यह सहमति गुरुवार यानी बीते कल मास्को में विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा और रूसी विदेश मंत्रालय के अफसरों के बीच मॉस्को में हुई । वर्मा ने रूसी अफसरों के साथ संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मामलों पर परामर्श के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। संवाद में दोनों पक्ष आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर अपना पक्ष रखने के लिए हामी भारी है।
चर्चा में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूस के विदेश मामलों के उप मंत्री सर्गेई वासिलीविच वर्शिनिन ने किया। भारत व रूसी अफसरों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आने वाले एजेंडे और हाल के घटनाक्रम से संबंधित विषयों पर भी गहन बातचीत की। मास्को में हुई यह बातचीत यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच हुई है।

साल के अंत में  भारत दूसरी बार अध्यक्ष बनेगा

भारतीय पक्ष ने दिसंबर 2022 में सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष पद मिलने पर अपनी प्राथमिकताओं से भी रूसी अधिकारियों को रूबरू कराया। भारत परिषद में अपने निवर्तमान कार्यकाल में दूसरी बार अध्यक्ष बनेगा।