दुनियाभर के इस्लामिक देशों के नेताओं का जमावड़ा भारत की राजधानी दिल्ली में लगने जा रहा है. दुनियाभर के नेता शनिवार (31 जनवरी) को एक साथ आएंगे. इसकी अध्यक्षता भारत और UAE करने वाला है. इस बैठक का उद्देश्य भारत और अरब देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना और साझेदारी को नई दिशा देना है. इस बैठक में 22 अरब देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे.
देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है. विदेश मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर जानकारी भी दी गई है. इसमें बताया गया है कि अरब लीग के सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव भी हिस्सा लेंगे. बैठक से पहले आज भारत मंडपम में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी हो रही हैं.



