भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा !

भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा !
भारत और चीन के बीच कई मामलों पर चल रहे गतिरोध के बीच भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशिया के बाली में आज चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भेट किए। जयशंकर ने उनके साथ चर्चा में सीमा की स्थिति , चीन में भारतीय छात्रों और उड़ानों पर पाबंदियों को लेकर चर्चा की। 
भारतीय विदेश मंत्री  व यी की यह भेट  G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बाली में आयोजित बैठक के अवसर पर हुई। भारत के विदेश मंत्री  ने ट्वीट कर बताया, ‘बाली में आज मैंने दिन की शुरुआत चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलकात के साथ की। करीब एक घंटे चर्चा चली। इसमें सीमा के हालात समेत सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। मैंने अन्य मसलों के अलावा विद्यार्थियों और उड़ानों के मसले को भी उठाया। अंतरराष्ट्रीय हालात और जी-20 बैठक पर उसके प्रभाव की भी चर्चा  की।’  इस साल मई में भारत और चीन ने सीमा पर तनाव को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने जल्द से जल्द वरिष्ठ कमांडरों की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने का फैसला किया।