दिल्ली में फैल रहा कोरोना का खतरा, फिर मिले 3 हजार से ज्यादा केस

दिल्ली में फैल रहा कोरोना

 देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के तीन हजार से अधिक मामले आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,095 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामले 15,208 हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक की। बैठक के बाद दिल्ली सीएम ने कहा कि हमारी तैयारी पुख्ता है। घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में दिल्ली सीएम ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर घबराने की ज़रूरत नहीं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली की तैयारी पुख़्ता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने 6 राज्यों को चिह्नित किया था, जिनमें कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है। इसमें दिल्ली नहीं है। 15 Mar को 42 कोरोना केस थे जो 30 मार्च को 295 हो गए। सीएम ने बताया कि इस समय दिल्ली में कुल 932 एक्टिव केस है। तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें दो 2 दिल्ली के बाहर के रहने वाले थे।

केजरीवाल ने आगे कहा कि हम सभी केस की जीनोम सिक्वेसिंग करवाते हैं। इस वक़्त XBB1.16 Varient आ रहा है। ये सर्वर नहीं है। ये वैक्सीन लगाने के बाद भी लोगों को चपेट में ले रहा है। हम फरवरी मध्य से 6-7 जगह से सैंपल उठाकर टेस्ट करते है, जिसे Corona आता है तो Detect हो जाता है।

Previous articleबुलंदशहर: खेतों के बीच बने एक मकान में जोरदार धमाका, 5 की मौत, दूर-दूर तक गिरे शवों के टुकड़े
Next articleबरेली: लाली एनकाउंटर में आया 32 साल बाद फैसला, दरोगा को मिली उम्रकैद की सजा