India Energy Week 2023: PM मोदी का कर्नाटक दौरा, बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का करेंगे शुभारंभ

India Energy Week 2023:  PM मोदी का कर्नाटक दौरा, बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का करेंगे शुभारंभ

देश के पीएम नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के एकदिवसीय दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 (India Energy Week 2023) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी तुमकुरु में HAL द्वारा बनाई गई एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का भी लोकार्पण करेंगे।

अपने कर्नाटक दौरे के बारे में जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘मैं कल (6 फरवरी को) कर्नाटक में रहूंगा। बेंगलुरु पहुंचने पर मैं इंडिया एनर्जी वीक 2023 में भाग लूंगा। इसके बाद मैं प्रमुख विकास कार्यों का शुभारंभ करने और विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखने के लिए तुमकुरु जाऊंगा।’

दरअसल आज से आठ फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तीन दिनों तक चलने वाले  इंडिया एनर्जी वीक 2023 (India Energy Week 2023) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य  भारत के ऊर्जा ढांचे की बढ़ती ताकत को एनर्जी ट्रांजिशन पावरहाउस के तौर पर डेवलप करना और दिखाना है। इसमें 30 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि, लगभग एक हजार प्रदर्शक और 500 वक्ता आयोजन में शामिल होंगे। इसमें भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर बातचीत की जाएगी।