कोरोना की बढ़ती रफ्तार से देश में दहशत, रिकॉर्ड 6,050 केस दर्ज

कोरोना ने मचाया कोहराम,
कोरोनावायरस फैला रही है। देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों बढ़ रहे हैं। शुक्रवार 7 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी बीते 24 घंटे की कोरोना जांच रिपोर्ट ने सबको हिला कर रख दिया है। 7 अप्रैल 2023 की बीते 24 घंटे की जांच रिपोर्ट में रिकॉर्ड 6,050 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं।
 देश में कोरोनावायरस के एक्टिव केसों की कुल संख्या 28,303 हो गई है। यह गुरुवार को मिले केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। गुरुवार 6 अप्रैल को देश में 195 दिन बाद कोविड-19 5,335 मामले मिले थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 करोड़ लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोनावायरस पर कैसे अंकुश लगाया जाए इसलिए आज शाम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की आज बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही देश में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा।
देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों की रफ्तार बढ़ गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 803 नए केस सामने आए। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 606 नए केस मिले हैं। राजस्थान में भी सामने आए 100 नए मामले।
देश में कोरोना की रफ्तार –

7 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख
23 अगस्त 2020 तक 30 लाख
5 सितंबर 2020 तक 40 लाख
16 सितंबर 2020 को 50 लाख
28 सितंबर 2020 तक 60 लाख
11 अक्तूबर 2020 को 70 लाख
29 अक्तूबर 2020 को 80 लाख
20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार
19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से अधिक
चार मई 2021 को दो करोड़
23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार
25 जनवरी 2022 को चार करोड़ ।

Previous articleसिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- ‘PM का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए खतरनाक’
Next articleSurya Grahan 2023: इस तारीख को लग रहा है इस साल पहला सूर्य ग्रहण,भूल कर भी न करें ये काम