India U19 vs Pakistan U19: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 21 दिसंबर को दुबई में खेला जाना है. अब सवाल है कि भारत जीता तो क्या होगा? क्या तस्वीर वैसी ही दिखेगी, जैसी 84 दिन पहले नजर आई थी या फिर कुछ बदली होनी कहानी? सवाल यहां एशिया कप की ट्रॉफी लेने और ना लेने से जुड़ा है. 84 दिन पहले यानी 28 सितंबर 2025 को भारत ने UAE में ही सीनियर टीम के बीच खेले एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. मगर भारतीय टीम ने वो ट्रॉफी नहीं ली थी. आज तक वो ट्रॉफी दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल के हेडक्वार्टर में ही रखी है. तो क्या फिर से वही कहानी रिपीट होती दिखेगी?
क्या U19 एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा भारत?
अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान दूसरी बार आमने-सामने होने जा रहे हैं. इससे पहले ग्रुप स्टेज पर दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां पर भारतीय खिलाड़ियों पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाए थे. फाइनल में भी संभवत: हाथ ना मिलाने वाली वही तस्वीर देखने को मिले. लेकिन क्या भारतीय टीम अगर अंडर 19 एशिया कप की ट्रॉफी जीतती है तो उसे भी नहीं लेगी? सवाल इसलिए बरकरार है क्योंकि यहां भी ट्रॉफी मोहसिन नकवी ही दे सकते हैं.



