ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, 20 साल पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगा भारत

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, 20 साल पुराना हिसाब चुकता करता चाहेगा भारत

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं। कमिंस ने वही गलती दोहराई है जो 2003 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने किया था। तब दादा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके चलते टीम को मैच गवाना पड़ा था।

इस हाईवोल्टेज फ़ाइनल मुक़ाबले के लिए भारतीय टीम स्टेडियम पहुंच गई है। फैंस की बड़ी भीड़ ने खिलाड़ियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया। स्टेडियम में सवा लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीदें हैं।

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। कंगारूओं ने इससे पहले सात फ़ाइनल खेले हैं। जिनमें से पांच में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया ने एलन बौर्डर की कप्तानी में 1987, स्टीव वॉ की कप्तानी में 1999, रिकी पोंटिंग की कप्तानी में 2003 और 2007, वहीं माइकल क्लार्क की कप्तानी में 2015 में वर्ल्ड कप के खिताब जीते हैं।

भारत ने पहला वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था। उसके 28 साल बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। पिछले 12 सालों से भारत वर्ल्ड कप और 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी के लिए तरस रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली यह टीम इस सूखे को खत्म करना चाहेगी।