भारतीय सेना ने सोशल मीडिया को लेकर अपनी नीति में एक अहम बदलाव किया है. अब सेना के जवान और अधिकारी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सिर्फ देखने और निगरानी के लिए कर सकेंगे. हालांकि, पोस्ट करना, लाइक करना या किसी भी तरह की टिप्पणी करना अब भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सेना की तरफ से यह फैसला फर्जी और भ्रामक कंटेंट पर नजर रखने और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.
सेना के सभी फॉर्मेशन और विभागों को नए निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसका मकसद यह है कि अगर कोई जवान फर्जी, भड़काऊ या संदिग्ध पोस्ट देखता है, तो उसकी जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जा सके.



