भारतीय क्रिकेट टीम करेगी जिंबाब्वे का दौरा , श्रृंखला के कार्यक्रम की हुई घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम करेगी जिंबाब्वे का दौरा , श्रृंखला के कार्यक्रम की हुई घोषणा
india zimbabwe series 2022:इंडियन क्रिकेट टीम आगामी माह तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये जिम्बाब्वे का दौरा करेगी जो छह साल में उस देश का उसका पहला टूर होगा। तीन वनडे मुकाबला  18, 20 और 22 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा । केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी जा सकती हैं।

यह श्रृंखला BCCI मेंस वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा है। तेरह टीमों की स्पर्धा आगामी वर्ष  भारत में होने वनडे वर्ल्ड कप के लिये डायरेक्ट क्वालीफिकेशन का मुख्य जरिया है। जिम्बाब्वे वर्तमान में 13 टीमों में 12वें स्थान पर है।

इंडियन क्रिकेट टीम ने अंतिम बार 2016 में जिम्बाब्वे का टूर किया था जब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम ने तीन T20 और तीन वनडे मैच खेले थे। शिखर धवन की कप्तानी में इंडिया की युवा टीम सात अगस्त से वेस्टइंडीज में तीन वनडे और तीन T20 मुकाबला खेलेगी। भारत के खिलाफ सीरीज से पूर्व जिम्बाब्वे टीम 30 जुलाई से बांग्लादेश के विरुद्ध तीन T20 मैच खेलेगी।