भारतीय किसान यूनियन में पड़ी फूट, राकेश टिकैत नहीं मना पाए कार्यकर्तायों को

 रविवार को लखनऊ में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन हुआ। लखनउ के गन्ना संस्थान परिसर में हुई बैठक में राजेश चौहान को यूनियन का अधक्ष्य बनाया गया। वहीं मांगेराम त्यागी को उपाध्यक्ष , धर्मेन्द्र मलिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता की कमान तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर  को तथा हरिनाम सिंह वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंपा गया।

सूत्रों के मुताबिक राकेश टिकैत लख़नऊ में दो दिन लगातार कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयत्न किए, मगर बात नहीं बनी और यूनियन में दो भागों में बट गया।

वहीं , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा  ने भारतीय किसान यूनियन पर राजनिति करने का आरोप लगाया, और कहा की यूनियन किसानों के मुख्य मुद्दों से भटक गई है।  इसलिए भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक की आवश्यकता महसूस हुई। अब यह संगठन केवल और केवल मुख्य रूप से किसानों के हित में काम करेगा। दरअसल राजेश चौहान भाकियू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। तथा और भी सदस्य किसी न किसी पद पर आसीन थे।

 

Previous articleपाकिस्तान में सिक्खों पर हुआ हमला, दो सिक्ख व्यापारियों की गोली मारकर की गई हत्या
Next articleमीसा भारती या कपिल सिब्बल! JDU की तरफ से किसे मिलेगा राज्यसभा का टिकट?