SCO से इतर उपयोगी रही भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर की रूसी विदेश मंत्री लावरोव से बातचीत

SCO: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद से इतर ताशकंद में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिले। उन्होंने ट्वीट किया, शंघाई सहयोग संगठन में विदेश मंत्रियों की सभा के बाद ताशकंद से प्रस्थान। लावरोव से संवाद काफी उपयोगी रही।
जयशंकर (S Jaishankar) ने उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाखस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-29 जुलाई को ताशकंद गए थे।
इसमें भारत के अतिरिक्त, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन में 15-16 सितंबर को समरकंद में होने वाले राष्ट्राध्यक्षों के आने वाले SCO शिखर सम्मेलन (SCO Summit) की तैयारियों पर भी बातचीत हुई। इस दौरान वैश्विक और क्षेत्रीय विषयों पर भी बातचीत  हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles