इंडियन हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 का मंगलवार को होगा शुभारम्भ, कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान !

इंडियन हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 का मंगलवार को होगा शुभारम्भ, कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान !
पुणे: 5वें SNBP अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट अंडर-16 मंगलवार से प्रारम्भ होने वाला है। इसे देखते हुए आयोजकों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल को यहां कठोरता से पालन करवाया जा रहा है।
हॉकी इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त यह टूर्नामेंट 9-15 नवंबर तक श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और म्हालुंगे बालेवाड़ी में आयोजित किया जाएगा। इस 5वें  संस्करण में सभी 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। देश में आयोजित एकमात्र इस हॉकी टूर्नामेंट में पुरस्कार राशि रखी गई है।
प्रदेश में कोविड-19 में दी गई छूट के पश्चात अंडर-16 के लिए यह पहला टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसके लिए S.E. सोसाइटी के SNBP ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और आयोजकों ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी SOP और पुणे नगर निगम (PMC) द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के तहत इंतजाम किया गया  है।
टूर्नामेंट के संयोजक फिरोज शेख ने एक समाचार एजेंसी को बताया, हमें PMC के साथ-साथ हॉकी इंडिया से इजाजत और कोविड-19 के गाइडलाइंस मिले हैं और उसके मुताबिक हम सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
Previous articleकेंद्र ने Zydus Cadila vaccine की 1 करोड़ खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया।
Next articleअभिनेत्री कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर को मिला पद्मश्री पुरस्कार !