इंडियन नेवी की बढ़ेगी क्षमता, आज खेमे में शामिल होगा पावरफुल युद्धपोत INS मोरमुगाओ, जानें विशेषता

इंडियन नेवी की बढ़ेगी क्षमता, आज खेमे में शामिल होगा पावरफुल युद्धपोत INS मोरमुगाओ, जानें विशेषता

INS Mormugao: इंडियन(नेवी की क्षमता आज और भी बढ़ जाएगी। नौ सेना में आज एक और पावरफुल  युद्धपोत जुड़ने जा रहा है। इस नए बैटलशिप को इंडियन नेवी के ‘वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो’ ने डिजाइन किया है और इसको मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा विकसित किया गया है। INS मोरमुगाओ (INS Mormugao) इंडियन का नाम वेस्टर्न कास्ट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसे आज इंडियन नेवी को समर्पित करेंगे।

सबसे पावरफुल बैटलशिप में से एक है INS मोरमुगाओ

भारत में ही विकसित INS मोरमुगाओ इंडियन नेवी के सबसे पावरफुल युद्धपोतों में से एक है। इसकी लम्बाई 163 मीटर है और चौड़ाई 17 मीटर है। इस अतिशक्तिशाली  युद्धापोत का भर लगभग 7400 टन है। यह 30 समुद्री मिल की अधिक गति से भी गति  सकता है। INS मोरमुगाओ ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से युक्त है। इसमें इस्राइल का रडार एमएफ-स्टार लैस है, जो वायु में लंबी दूरी के टारगेट का पता लगा सकता है। 127 मिलीमीटर गन से युक्त INS मोरमुगाओ 300 किलोमीटर दूर से टारगेट  को निशाना बनाने में भी सक्षम है। इस पर AK-630 एंटी मिसाइल गन सिस्टम लगा है। साथ ही यह एंटी सबमरीन रॉकेट लांचर से भी युक्त है.

लेटेस्ट वैपन और सेंसरों से लैस है यह लड़ाकू जहाज 

इस भारत निर्मित बैटलशिप को नेवी के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा आकार दिया गया है। यह बैटलशिप परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध लड़ने में सक्षम है। चार ‘विशाखापत्तनम’ कैटेगरी के विध्वंसकों में से दूसरे विध्वंसक को नेवी में औपचारिक रूप से आज जोड़ दिया जाएगा। नेवी के कमांडर अंशुल शर्मा ने बताया, यह जहाज ‘मोरमुगाओ’ पी15 ब्रेवर क्लास का दूसरा शिप है। यह शिप सभी वैपनऔर सेंसर के साथ पूरी तरह से रेडी है और किसी भी प्रकार की ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार है। उन्होंने बताया, यह शिप लेटेस्ट वैपन और सेंसरों से लैस है, जो तकरीबन हर वार , एंटी-एयर और एंटी-सबमरीन में युद्ध के आखिरी स्पेक्ट्रम में लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।