• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Friday, March 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

पेट्रोल-डीजल और गैस की टेंशन खत्म! इंडियन ऑयल ने कहा, ‘अभी बहुत स्टॉक है, घबराएं नहीं’

By
Rajsatta Express
-
May 9, 2025
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    पेट्रोल-डीजल और गैस की टेंशन खत्म! इंडियन ऑयल ने कहा, ‘अभी बहुत स्टॉक है, घबराएं नहीं’

    भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के माहौल में सोशल मीडिया पर एक अलग ही अफरा-तफरी मची हुई है। पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी-लंबी कतारें, लोगों का एक ही सवाल—“पेट्रोल खत्म तो नहीं हो जाएगा?” लेकिन देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी Indian Oil Corporation ने इस डर को एक झटके में दूर कर दिया है। कंपनी ने साफ शब्दों में कहा है—“चिंता मत कीजिए, हमारे पास भरपूर स्टॉक है!”

    सोशल मीडिया पर अफवाहें, इंडियन ऑयल ने दी सच्चाई

    कुछ वायरल वीडियो और पोस्ट ने ऐसा माहौल बना दिया जैसे देश में ईंधन संकट आने वाला हो। लेकिन इंडियन ऑयल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक ऑफिशियल पोस्ट जारी कर सब कुछ क्लियर कर दिया। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कंपनी ने कहा, “हमारे पास पूरे भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG का भरपूर स्टॉक है। हमारी सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय और सुचारू रूप से काम कर रही है। कृपया पैनिक खरीदारी न करें।”

     

    आम दिनों की तरह खरीदारी करें, हम पूरी तरह तैयार हैं

    इंडियन ऑयल ने देश की जनता से अपील की है कि वो बिलकुल सामान्य तरीके से ईंधन खरीदें, बिना किसी डर या जल्दबाज़ी के। अगर लोग शांति से व्यवहार करते हैं, तो हर किसी तक ईंधन पहुंचाना और भी आसान हो जाएगा। “अगर आप घबराकर एक साथ बहुत सारा ईंधन खरीदते हैं, तो न सिर्फ आप खुद परेशान होंगे बल्कि सप्लाई में भी बाधा आ सकती है।”

    ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद की स्थिति

    गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है, जिससे देश में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म होना लाज़मी था, लेकिन इंडियन ऑयल जैसे विश्वसनीय स्त्रोत से मिली यह जानकारी वाकई राहत भरी है।

    इंडियन ऑयल की ताकत – आंकड़े जो भरोसा जगाते हैं

    यदि आकड़ों को देखा जाए तो अभी भारतीय जनता के लिए घबराने की बात नहीं है। इंडियन ऑयल देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनियों में एक है। आकड़ों के अनुसार:

    1. भारत की 19 रिफाइनरीज में से 10 इंडियन ऑयल के पास हैं।
    2. पेट्रोलियम मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 47% है।
    3. तेल शोधन (Oil Refining) में इसका हिस्सा 40% है।
    4. सरकार ने इंडियन ऑयल को ‘महारत्न’ का दर्जा दिया हुआ है।
    • TAGS
    • Bharat petrol situation
    • fuel crisis India
    • fuel supply during war alert
    • India fuel supply chain
    • India Pakistan tension
    • Indian Oil
    • Indian Oil refinery capacity
    • Indian Oil Twitter update
    • IOC fuel stock update
    • IOC Maharatan company
    • Operation Sindoor
    • panic buying fuel
    • petrol diesel LPG availability
    • petrol shortage panic
    • social media fuel rumours
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article” एक कदम पीछे पाकिस्तान…” वो गांव जो तीन तरफ से दुश्मन से घिरा…पर यहां के बाशिंदे इतने खुश क्यों?
      Next articleऑपरेशन सिंदूर से लेकर S-400 के डिफेंस तक…कैसे भारत ने 3 दिनों में पाकिस्तान की सांस फुला दी!
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे, नई सरकार को देंगे सहयोग

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, आरएन रवि बने नए गवर्नर

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’, कांग्रेस का हमला—संप्रभुता पर तमाचा

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान: CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा घटनाक्रम: राज्यपाल सीवी आनंद बोस...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0

      रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ‘30 दिन की छूट’,...

      Rajsatta Express - March 6, 2026 0