भारतीय रेलवे में 2.5 लाख भर्ती खाली, अग्निवीरों को मिलेगी छूट

भारतीय रेलवे में 2.5 लाख भर्ती खाली, अग्निवीरों को मिलेगी छूट

भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए कई उम्मदवारों की लाइन लगी हुई है। इसे लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है। राज्यसभा में चल रहे मानसून सत्र के आखिरी दिन रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे में खाली पड़े पदों की जानकारी दी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में लाखों पद खाली हैं। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की भी बात की।

भारतीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में कहा कि भारतीय रेलवे में 2.5 लाख पद खाली है। इनमें अगर भर्ती की जाए तो इन भर्तियों से भारत में रोजगार बढ़ सकेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर इन पदों में भर्ती  के लिए आवेदन पत्र निकलते हैं तो कई उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी, साथ ही भारतीय रोजगार भी बढ़ सकेगा।

जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2023 तक ग्रुप ए और बी में 2070 सीटें खाली हैं। अश्विनी वैष्णव का कहना है कि नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप ‘सी’ में लेवल-1 को छोड़कर अन्य में कुल 1,28,349 कैंडिडेट्स को 30 जून 2023 तक लिस्ट किया गया है। बता दें कि भारतीय रेलवे सभी अग्निवीरों को लेवल 1 में 10 फीसदी हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन और लेवल 2 में 5 फीसदी रिजर्वेशन प्रदान कर रहा है।

भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये भी जानकारी दी कि भारत के रेलवे में पहले बैच के अग्निवीरों को 5 साल की छूट दी जा रही है। हालांकि, अन्य को 3 सालों छूट दी जा रही है। ऐसे में अग्निवीरों को अन्य की तुलना में 5 साल की आयु की छूट दी जा रही है। भारतीय रेलवे के अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए 3 सालों की छूट मिलेगी।

Previous articleOla ने लॉन्च किया नया S1 X Scooter, कीमत बेहद कम
Next articleभारी बारिश से त्राहिमाम, रुद्रप्रयाग में लोगों को बचाने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन