Wednesday, April 2, 2025

नौसना के अफसरों का दावा, राजीव-सोनिया के लिए सजाया गया था आईएनएस विराट का एक खास कमरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विराट पर छुट्टियां मनाने गए थे’, पर सेना के पूर्व अफसर दोफाड़ हो गए हैं। नौसेना के कुछ पूर्व अफसरों ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस दावे को झूठा बताया। लेकिन अब कुछ ऐसे पूर्व अफसर सामने आए हैं, जिन्होंने पीएम के दावे का समर्थन किया।

पूर्व नेवी कमांडर वीके जेटली ने एक साक्षात्कार में बताया कि गांधी परिवार ने अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आईएनएस विराट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने नौसेना के संसाधनों का भी प्रयोग किया था। जेटली ने ट्वीट किया कि राजीव और सोनिया गांधी बंगारम द्वीप पर छुट्टियां मनाने आईएनएस विराट से पहुंचे थे। उस वक्त मैं खुद उस युद्धपोत पर मौजूद था।

नौसेना के पूर्व अफसर लेफ्टिनेंट कमांडर हरिंदर सिक्का ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ उनके परिवार के लोग आईएनएस विराट पर आए थे। नौसेना की एक टुकड़ी ने इसका विरोध किया, तो उन्हें चुप करा दिया गया। उन्होंने बताया कि वे छुट्टियों पर लक्ष्यदीप गए थे। उस दौरे को आधिकारिक कहा जाएगा या अनाधिकारिक, यह नहीं पता। लेकिन उन्होंने युद्धपोत का इस्तेमाल किया था। वे लोग एडमिरल के सजे हुए कमरे में भी गए थे।

उन्होंने यह भी बताया कि नौसेना की टुकड़ी को राजीव गांधी के युद्धपोत पर होने से नाराजगी नहीं थी, उन्हें सोनिया गांधी के आने पर गुस्सा था, क्योंकि वे विदेशी नागरिक थीं। और किसी विदेशी को भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर आने की इजाजत नहीं दी जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles