अंबाती रायडू ने रचा इतिहास, IPL में लगाया दोहरा शतक, धोनी के क्‍लब में मिली एंट्री

अंबाती रायडू ने रचा इतिहास, IPL में लगाया दोहरा शतक, धोनी के क्‍लब में मिली एंट्री

आईपीएल 2023 में बुधवार रात चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच बेहद अहम मैच खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 27 रन से हराकर प्‍लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। सीएसके के अब दो मैच बाकी हैं, जिनमें से एक मैच जीतते ही उसका प्‍लेऑफ में खेलना तय हो जाएगा।

इस मैच में सीएसके के मध्‍य क्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने स्‍पेशल दोहरा शतक लगाकर आईपीएल में इतिहास रच दिया। रायडू अब आईपीएल में 200 मैच खेल चुके एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्‍गज खिलाडि़यों के क्‍लब में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, अंबाती रायडू ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में डेब्यू किया था। इसके बाद लगातार वह 8 साल तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलेे। इसके बाद 2018 के आईपीएल से पहले मुंबई ने रायडू को रिलीज कर दिया तो चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्‍हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। उसके बाद से वह सीएसके के लिए ही खेल रहे हैं। रायडू ने सीएसके के लिए कई महत्‍वपूर्ण पारियां खेली हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए अंबाती रायडू ने कुल 114 मैच खेले थे। जबकि सीएसके के लिए वह अभी तक 86 मैच खेल चुके हैं। रायडू ने अभी तक खेले 200 मैच में 28.38 की औसत से 4285 रन बनाए हैं। रायडू एक शतक और 22 अर्धशतक लगा चुके हैं। रायडू ने 13 मार्च 2010 को आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ पहला मैच खेला था।

Previous articleThe Kerala Story Box Office पर मचा रही धमाल, 6वें दिन कमाए इतने करोड़
Next articleसुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, चुनी हुई सरकार के हाथों में ही रहेगा दिल्ली का कंट्रोल