कोहली-गंभीर की लड़ाई पर युवराज सिंह ने लिए मजे, ट्वीट कर बोले- ठंड रख…

कोहली-गंभीर की लड़ाई पर युवराज सिंह ने लिए मजे, ट्वीट कर बोले- ठंड रख…

विराट कोहली-गौतम गंभीर की लड़ाई पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में मजा लिया। लखनऊ और बैंगलोर के बीच मैच के बाद दोनों दिग्गजों के बीच मैदान पर झगड़ा हो गया था। 1 मई के इस बवाल के बाद युवराज ने एक ट्वीट किया उन्होंने लिखा,मैं सोचता हूं कि स्प्राइट को अपने ठंड रख कैंपेन के लिए गौती और चीकू ( गौतम गंभीर और विराट कोहली) को साइन करना चाहिए। आपलोगों का क्या कहना है?’

अपने इस ट्वीट में युवी ने कोहली-गौतम को भी टैग किया हुआ है। बता दें आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई लड़ाई के बाद शांति की मांग बहुत ही अलग अंदाज में की है। 1 मई को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के बाद कोहली और गौतम गंभीर के बीच जुबानी लड़ाई चर्चा में बनी हुई है। विराट और गंभीर के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच में आकर इन दोनों को अलग करना पड़ा था।

इस झगड़े के बाद फैंस दो धरे में बंट गए है। कोई विराट को सपोर्ट कर रहा है तो कोई गंभीर के साथ है। कई क्रिकेट प्रेमी ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि जो कुछ भी हुआ, बहुत गलत हुआ। ऐसा किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए था। विराट कोहली और गौतम गंभीर के इस झगड़े पर पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने अपने राय रखे।