बिहार के लाल सीनियर आईपीएस अधिकारी मुकेश सिंह को लद्दाख का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति गृह मंत्रालय की ओर से की गई है. इनके साथ कई और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. ऐसे में आईपीएस मुकेश सिंह की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि उन्होंने कहां तक पढ़ाई लिखाई की है और कब उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया था.
मुकेश सिंह ने लद्दाख के DGP का पदभार संभाला है. उनकी नियुक्ति 1995 AGMUT कैडर के आईपीएस शिव दर्शन सिंह जमवाल के स्थान पर की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस दर्शन सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें अरुणाचल प्रदेश का नया डीजीपी बनाया है. मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश बीते शुक्रवार को जारी किया गया.



