अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रही जंग में तत्काल युद्धविराम के आसार भी नहीं दिख रहे हैं. इस बीच ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए 6 शर्तें रखी हैं. ईरान ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर तबाही रोकना चाहते हैं तो पूर्ण युद्ध खत्म कीजिए. शर्तें मानिए अन्यथा ईरान पर हमले हुए तो बदले में भी हमले होते रहेंगे.
वरिष्ठ ईरानी राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी ने लेबनानी मीडिया आउटलेट Al Mayadeen को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि अब तेहरान युद्ध की शर्तों को औपचारिक रूप से निर्धारित कर चुका है. दरअसल, जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया हुआ है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोली तो पावर ग्रिड पर हमले किए जाएंगे. पलटवार करते हुए ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक करने और गल्फ देशों के पावर ग्रिड पर हमला करके उन्हें अंधेरे में डुबोने की धमकी दी.


