ईरान के लगातार हमले जारी हैं. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हर्मोज को बंद कर दिया है और इसे पार करने वाले जहाजों को ईरानी नेवी निशाना बना रही है. ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि वह ये जंग जीत गए हैं, इस दावे के कुछ घंटों बाद इराक के बसरा पोर्ट के पास दो अमेरिकन तेल टैंकर पर ईरान ने हमला किया. जहां अमेरिका इस जंग से पीछा छोड़ाने के लिए मौके तलाश रहा है, वहीं ईरान का कहना है वह अहले 6 महीने तक लड़ने के लिए तैयार है. ईरान ने अपने हमले तेज कर ते हुए क्षेत्र में जहाजों, ऑयल रिफाइनरी और अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाया है.
ईरान के हमले के बाद दोनों टैंकर में भीषण आग लग गई, इस हमले में टैंकर पर सवार एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है और 38 लोगों को इराकी सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया हे. खबरों के मुताबिक ये जहाज अमेरिकी कंपनी STS से जुड़े थे.
एक इराकी अधिकारी ने बताया है कि एक ऑयल टैंकर पर हमले के बाद इराक के तेल बंदरगाहों पर कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है, जबकि कमरशियल बंदरगाहों पर काम जारी है. इराक की कंपनी फॉर पोर्ट्स के प्रमुख फरहान अल-फरतौसी ने भी अल-इराकिया न्यूज को बताया कि एक क्रू सदस्य की मौत हो गई और 38 लोगों को बचा लिया गया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है.
दो अमेरिकी टैंकरों पर ईरान का हमला
इराकी बंदरगाह सुरक्षा अधिकारियों ने कहा था कि इराकी फ्यूल ले जा रहे दो विदेशी टैंकर, विस्फोटकों से भरी ईरानी नावों के हमले के बाद आग की लपटों में घिर गए. INA की रिपोर्ट के मुताबिक अल-फ़ारतौसी ने कहा कि पेट्रोलियम प्रोडेक्ट्स से लदा एक टैंकर अभी लोड ही हो रहा था, तभी वह हमले का शिकार हुआ.
उन्होंने आगे कहा कि इसमें शामिल छोटे टैंकरों में से एक पर माल्टा का झंडा लगा है और बताया कि उस जहाज पर एक धमाका हुआ था. हालांकि, यह अभी भी साफ नहीं है कि यह कोई सीधा हमला था या पानी में इस्तेमाल होने वाला कोई तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आत्मघाती नाव) था.
जंग जीत गया हमें- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग में जीत ली है, लेकिन सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक मिशन पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता. बुधवार को केंटकी में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना बहुत जल्द अपना लक्ष्य पूरा कर लेगी.



