मध्य पूर्व में जारी जंग लगातार भड़कती जा रही है. ईरान की ओर से लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है, साथ ही वह अब पड़ोसी मुल्कों पर भी हमले कर रहा है. इस बीच यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने गुरुवार सुबह ईरान के हबशान गैस फैसिलिटी और बाब फील्ड पर किए गए हवाई हमलों की निंदा करते हुए इसे खतरनाक बढ़ोतरी करार दिया. इजराइल और अमेरिका भी ईरान के खिलाफ अपने हमले तेज करता जा रहे हैं.
हबशान गैस फैसिलिटी यूएई के अबू धाबी में स्थित है. अबू धाबी के अधिकारियों का कहना है कि इन साइटों पर हमले के बाद गैस ऑपरेशन को बंद कर दिया गया. इससे पहले ईरान ने कतर में गैस फैसिलिटी पर तब हमला किया था, जब इजराइल ने फारस की खाड़ी में ईरान के साउथ पारस ऑफशोर नैचुरल गैस फील्ड पर हमला किया था, जिसे वह दोहा के साथ साझा करता है.
ईरान के खुफिया मंत्री भी मारे गए
इजराइल ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए ईरान के खुफिया मंत्री को मार दिया और खबर यह भी है कि उसने कल बुधवार को एक ईरानी ऑफशोर नैचुरल गैस फील्ड पर भी हमला कर दिया, ऐसे में यहां की इकोनॉमिक लाइफ माने जाने वाले एनर्जी सेक्टर पर खतरा बढ़ गया है, क्योंकि अब इन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है.
इस बीच ईरान ने अपने बड़े साउथ पारस नैचुरल गैस फील्ड पर हवाई हमले की निंदा की, और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने “बेकाबू नतीजों” की चेतावनी दी और कहा कि इस तरह के हमले “पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकते हैं.” ईरान ने फिर पलटवार करते हुए कतर में एक बड़ी नैचुरल गैस फैसिलिटी पर हमला कर दिया, और वह फारस की खाड़ी के अन्य पड़ोसी देशों की एनर्जी फैसिलिटी क्षेत्रों पर हमले जारी रखे हुए. वह होर्मुज स्ट्रेट शिपिंग चैनल पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश में लगा है क्योंकि इस रूट से दुनिया का पांचवां हिस्सा तेल जाता है.
जारी जंग से तेल की कीमतों में वृद्धि
इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में 5 फीसदी का और इजाफा हो गया और कीमत 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है, जिससे गैसोलीन और दूसरे अन्य सामानों की कीमत भी बढ़ गई. तेल के लिए इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत अब युद्ध शुरू होने के बाद से करीब 50 फीसदी बढ़ गई है.
ईरान के खुफिया मंत्री, इस्माइल खतीब के रात भर चले हमले में मारे जाने के बाद, इजराइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने अभी बड़े सरप्राइज़ आने का वादा किया. एक दिन पहले, इजराइल ने ईरान के एक अन्य शीर्ष लीडर यानी टॉप सिक्योरिटी ऑफिसर अली लारीजानी और पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड की बासिज फोर्स के हेड, जनरल गुलाम रेजा सुलेमानी को मार गिराया था.
इजराइल के मिसाइल हमलों का जवाब
इन हमलों से बौखलाए ईरान ने भी इजराइल पर मिसाइल हमले करके जवाबी कार्रवाई की. इजराइल ने कहा कि एक ईरानी मिसाइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर हमला किया, जो ईरान युद्ध के दौरान इस इलाके में पहली मौत थी, हालांकि मिसाइल के मलबे से कई घरों और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है. ईरान ने वहीं सऊदी अरब के बड़े ईस्टर्न राज्य पर भी हमला किया, जहां उसके कई ऑयल फील्ड्स हैं, साथ ही कुवैत, बहरीन और यूनाइटेड अरब अमीरात पर भी हमला बोला.
हालांकि इस जंग के शुरू होने से कई देशों की गैस सप्लाई पर असर पड़ा है. ईरान, तुर्की, भारत और दूसरी जगहों से कुछ जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं, जो फारस की खाड़ी से खुले समुद्र तक जाता है. ईरान का कहना है कि पानी का रास्ता खुला है, लेकिन अमेरिका या फिर उसके साथियों के लिए नहीं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर खासी निराशा जाहिर की कि किसी भी साथी ने स्ट्रेट खोलने में मदद की पेशकश नहीं की है.
लारीजानी की हत्या से भड़का ईरान
ईरान ने इजराइल पर हमले तेज कर दिए हैं. उस पर कई वॉरहेड वाली मिसाइलें लॉन्च की गईं. लारीजानी की हत्या के जवाब में, पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कल बुधवार को कहा कि उसने सेंट्रल इजराइल पर कई वॉरहेड वाली मिसाइलों से हमला किया, जिनके डिफेंस सिस्टम से बचने की बेहतर संभावना मानी जाती है.
लारीजानी, ट्रंप प्रशासन के साथ न्यूक्लियर बातचीत में स्ट्रैटेजी पर मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के करीबी और सीनियर पॉलिसी एडवाइजर थे. उन पर बैन लगा हुआ था. जनवरी में अमेरिका ने ईरान के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों को हिंसक तरीके से दबाने में उनकी भूमिका के लिए जनरल सुलेमानी पर बैन लगा रखा था. जनरल सुलेमानी पर अमेरिका और दूसरे देशों ने भी सालों तक विरोध को दबाने में उनकी कथित भूमिका के लिए बैन लगाया था.
लेबनान से 10 लाख लोग हुए बेघर
ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोज्तबा खामेनेई ने लारीजानी की हत्या पर दुख जताया है. बयान में कहा गया, “बेशक, ऐसे व्यक्ति की हत्या उनकी अहमियत और इस्लाम के दुश्मनों की उनके प्रति नफरत को ही दिखाती है.” हालांकि सुप्रीम लीडर बनने के बाद जूनियर खामेनेई तब से पब्लिक में नहीं दिखे हैं. उनके बारे में कहा जा रहा है कि हमले में वह भी घायल हो गए हैं.
इस बीच ईरानी ज्यूडिशियरी की मिजान न्यूज एजेंसी का कहना है कि दक्षिणी ईरान के लारेस्तान में एक कोर्टहाउस कॉम्प्लेक्स पर हवाई हमला हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए. ईरानी रेड क्रिसेंट के मुताबिक, 28 फरवरी से जंग शुरूहोने के बाद से ईरान में 1,300 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
वहीं लेबनान सरकार के अनुसार, इजराइली हमलों की वजह से 10 लाख से अधिक लेबनानी लोग बेघर हो गए हैं, जो वहां कुल आबादी का कीरब 20 फीसदी है. इसमें 968 लोग मारे गए हैं. जबकि इजराइल में, ईरानी मिसाइल हमले में अब तक 14 लोग मारे गए हैं. जबकि अमेरिका सेना के 13 लोग भी मारे जा चुके हैं.



