ईरान में इस समय हालात बिगड़ते जा रहे हैं. देश में विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं और ईरानी शासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. ईरान में बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार हस्तक्षेप करने की चेतावनी दे रहे हैं. लेकिन, अगर ईरान में आशांति के चलते देश की सरकार अगर गिर जाती है तो इसके बुरे अंजाम पाकिस्तान को भी भुगतने पड़ेंगे. सरकार गिरने से पाकिस्तान पर भी असर पड़ेगा.
अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला में लगातार चेतावनी देने के बाद देश में एक्शन लिया. ऑपरेशन चलाया गया. इसी के बाद देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ लिया गया. इसी के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप ईरान के खिलाफ भी कदम उठा सकते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों को दबाया गया, तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आगे आएगा, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वो किस तरह की कार्रवाई करेंगे.


