ईरान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. लगातार देश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. ईरान में बढ़ते आर्थिक संकट पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. 28 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. इसी के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आने के बाद GEN-Z का जोश और भी हाई हो गया है.
अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के अनुसार, ईरान में देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं. देश में विरोध की आग इतनी तेजी से बढ़ रही है कि सड़कों पर लोगों की भीड़ इकट्ठी है जो जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. आगजनी की जा रही है. इसी के साथ अब तक इन प्रदर्शनों में कम से कम 8 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है.



