Irrfan Khan Birthday Special: बॉलीवुड में ऐसे कई मुस्लिम एक्टर रहे हैं, जिन्होंने हिंदू नाम रख लिया था और हिंदू नाम से ही वो देश-दुनिया में पहचान बनाने में कामयाब हुए थे. हालांकि दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने तो ऐसा कुछ भी नहीं किया था, फिर भी उन्हें हिंदू कहा जाता था. एक चीज को लेकर उनके पिता भी उनसे परेशान रहते थे. आज हम आपको एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर बताएंगे कि आखिर इरफान को क्यों हिंदू और ब्राह्मण कहा जाता था?
इरफान खान का जन्म आज ही के दिन यानी 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के टोंक जिले में हुआ था. बॉलीवुड इतिहास के दमदार अभिनेताओं में गिने जाने वाले इरफान ने फर्श से अर्श तक का शानदार सफर तय किया था. हालांकि वो हम सभी को कम उम्र में ही छोड़कर चले गए थे. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन, वो एक ऐसे एक्टर थे जो अपने संजीदा अभिनय के चलते हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे.


