लैपिड के कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट पर इजरायली राजदूत ने मांगी माफी, एक्टर अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक

लैपिड के कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट पर इजरायली राजदूत ने मांगी माफी,  एक्टर अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक

Lapid’s controversial statement: गोवा में 53वें फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में ज्यूरी हेड नदाव लैपिड द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए गए कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इस विवाद पर बोलते हुए इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने उन्हें  खरी खोटी सुनाई है। गिलोन ने लैपिड को एक ओपन लेटर लिखते हुए कहा कि ‘आपको शर्म आनी चाहिए।’

इजरायली राजदूत ने आगे यह भी कहा कि हिंदुस्तान और इजरायल की मजबूत संबंधों पर लैपिड के इस ब्यक्तब्य से आगे कोई हानि नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम इस स्टेटमेंट पर शर्मिंदा है और अपने होस्ट से इसके लिए माफी भी मांगना चाहते हैं। उन्होंने लैपिड को दूसरे मुल्कों पर बयानबाजी नहीं करने की नसीहत भी दी। फिल्म फेस्टिवल की जूरी ने भी लैपिड की टिप्पणी को उनकी निजी राय बताते हुए किनारा कस लिया है।

नाओर गिलोन ने इस मामले में एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लैपिड को उनके बयान के अंजाम के बारे में भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लैपिड के स्टेटमेंट के विरोध में जिस प्रकार दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हुए यहूदी नरसंहार को झूठा बताने की कोशिश की जा रही है, उससे मैं दुखी हूं। इस प्रकार के सभी बयानों का कड़ा विरोध होना चाहिए। उन्होंने लैपिड को भारतीयों की अतिथियों को भगवान समान मानने के परंपरा के गलत इस्तेमाल के लिए भी फटकार लगाई है।