उत्तराखंड में आफत बनकर बरसी बारिश,, CM धामी ने तत्काल अलर्ट के दिए निर्देश !

उत्तराखंड में आफत बनकर बरसी बारिश,, CM धामी ने तत्काल अलर्ट के दिए निर्देश !
उत्तराखंड में भीषण बारिश ने बीते  कई दिनों से लोगों का जीवन प्रभावित कर रखा है। आसमान से आफत के रूप में बरस रही बारिश ने प्रदेश में तबाही मचा दी  है। बारिश के वजह से  हुए भूस्खलन से कई हाईवे और सड़कों को बंद कर दिया गया है। वहीं, बारिश से हुए हादसों में 2 महिलाओं सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने CM  पुष्कर सिंह धामी से फोन कर हालात का जायजा लिया है। उधर, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट के पश्चात चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गयी है। 
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहा कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 5 नेशनल हाईवे और 7 स्टेट हाईवे को भी बंद किया गया है। प्रदेश में लगभग  100 से ज्यादा लिंक मार्ग भी बंद हैं। चम्बा में स्टेट हाईवे 72, गोपेश्वर में जोशीमठ मोटर मार्ग स्टेट हाईवे 53 क्षतिग्रस्त है। 
भरी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में हाई  अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त संवेदनशील इलाकों  में SDRF  और NDRF  को तैनात किया गया है। राज्य  में बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।