झुंझुनूं के बेटे से भारत के उपराष्ट्रपति बनने तक: जानिए जगदीप धनखड़ की पूरी कहानी

झुंझुनूं के बेटे से भारत के उपराष्ट्रपति बनने तक: जानिए जगदीप धनखड़ की पूरी कहानी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने अपने 8 पैराग्राफ के रेजिग्नेशन लेटर में इस्तीफे की वजह अपनी सेहत को बताया है। उन्होंने काम में सहयोग के लिए, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कैबिनेट के दूसरे मंत्रियों का शुक्रिया अदा किया है। सदन चलाने में सहयोग के लिए जगदीप धनखड़ ने सांसदों के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा है। अपने इस्तीफे में लिखा है कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति के तौर पर लोकतंत्र के बहुत से मूल्य सीखे। भारत के लोकतंत्र के सफ़र में भाग लेना अपने आप में अनूठा अनुभव है। धनखड़ ने कहा कि भारत के अभूतपूर्व विकास और विश्व स्तर पर उभार का भागीदार बनने पर उन्हें गर्व है।