LOC पर भारत ने मार गिराए 2 घुसपैठिए, नए साल पर थी हमले की तैयारी

नए साल से पहले भारत की जमीन पर दहशत फैलाने के पाकिस्तानी आतंकियों के इरादों को भारतीय सेना नेस्तनाबूद कर दिया. भारत-पाकिस्तान LOC पर रविवार को नौगाम सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाक की बॉर्डर एक्शन टीम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 2 घुसपैठियों को भारतीय जवानों ने मार गिराया. साथ ही इनसे बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं.

हमले को किया नाकाम

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी की BAT टीम LOC के पास जंगलों में भारी असले के साथ आ रही है और जब ये बॉर्डर के पास थे तो पाकिस्तानी सेना ने उनके कवर के लिए लगातार फायरिंग भी की. वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय फौजियों ने पाकिस्तान की बैट टीम के इस हमले को नाकाम कर दिया है, जिसमें पाकिसितानी सेना के जवानों को भी मार गिराया है. वहीं बैट टीम के इस ऑपरेशन को नाकाम करने के बाद सेना ने जंगल की छानबीन भी की.

दो घुसपैठियों की लाश वापस ले पाक

इस घुसपैठ पर सेना ने कहा कि घुसपैठियों ने फौजियों के कपड़े पहने हुए थे. साथ ही उनके पास से काफी हथियार बरामद हुए हैं, जो चीजें बरामद हुई हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये भारतीय सेना की पोस्ट पर हमला करने के लिए आ रहे थे. वहीं सेना का ये भी कहना है कि क्योंकि पाकिस्तानी सेना इस BAT टीम को प्रोटेक्शन दे रही थी. इसलिए हम उनसे अपील करेंगे कि वो अपने दो घुसपैठियों की लाश वापस ले.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा में आज मोदी सरकार की अग्नि परीक्षा, पेश होगा 3 तलाक बिल