Jammu Kashmir News: शोपियां इलाके में एक बार फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने दो श्रमिकों पर ग्रेनेड फेक की हत्या

Jammu Kashmir News: शोपियां इलाके में लक्षित हत्या, यूपी के दो श्रमिकों पर ग्रेनेड से हमला

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। कश्मीरी पंडित की हत्या के चंद दिनों बाद एक बार फिर घाटी से लक्षित हत्या की खबर सुनने को मिली है। जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर-कश्मीरी श्रमिकों की ग्रेनेड हमला कर हत्या कर दी। 

ये दोनों मूल रूप से यूपी के कन्नौज जनपद के निवासी थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ग्रेनेड से हमला किया गया उस समय लोग सो रहे थे। बताया जा रहा है कि लक्षित ग्रेनेड हमला हरमन क्षेत्र की घटना की है। हमले की जानकारी के पश्चात कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और लश्कर के एक आतंकवादी को धर बबोचा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

शोपियां के हरमन क्षेत्र में आतंकवादियों ने पिछली रात सो रहे दोनों प्रवासी श्रमिकों पर ग्रेनेड फेंक दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उनको अस्पताल में दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया। इस बारे में बात करते हुए ADGP कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा कि बैन  आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी, हरमन थे। गनी ने इन श्रमिकों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका था। घटना के पश्चात शोपियां पुलिस ने आंतकियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस आगे की जांच और छापा मार रही है।