Jammu- kashmir News: कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी इमरान बशीर एनकाउंटर मे हुआ ढेर, गैर कश्मीरी श्रमिकों पर फेका था ग्रेनेड

Jammu- kashmir News: कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी इमरान बशीर एनकाउंटर मे हुआ ढेर, गैर कश्मीरी श्रमिकों पर फेका था ग्रेनेड

Jammu- kashmir News: कश्मीर घाटी के शोपियां इलाके में सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक एनकाउंटर में हाईब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे जिंदा पकड़ लिया था। उसके खुलासे के पश्चात दूसरे स्थानों पर रेड छापेमारी की जा रही थी। इस बीच शोपियां के नौगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। इसमें आतंकी की गोली का ही इमरान शिकार हो गया , जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। गौरतलब है  कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गैर कश्मीरी श्रमिकों पर ग्रेनेड फेंकने वाला आतंकी इमरान बशीर गनी जिंदा पकड़ा गया था। दूसरे आतंकी की गोली लगाने से इमरान की मौत हो गई .

मंगलवार को यूपी के दो श्रमिकों की हुई थी टारगेट किलिंग 

घाटी के शोपियां इलाके में हुए आतंकवादी हमले में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के दो श्रमिकों  की मौत हो गई थी। कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार यानी बीते कल एक ट्वीट कर इस घटना की  जानकारी देते हुए कहा कि आतंकियों ने हरमन में ग्रेनेड फेंका, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।