लाखों के पैकेज को ठुकराकर ये इंजीनियरिंग बन गया एक्टर, इस एक किरदार से घर-घर में हुए फेमस

लाखों के पैकेज को ठुकराकर ये इंजीनियरिंग बन गया एक्टर, इस एक किरदार से घर-घर में हुए फेमस

बॉलीवुड में समय-समय पर कुछ ऐसे कलाकारों की एंट्री हुई, जिन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड से न होते हुए भी अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और आज दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से लेकर आयुष्मान खुराना जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। इन कलाकारों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान और फैंस के दिलों में जगह बनाई। इन दिनों एक और नाम खूब चर्चा में है, जो अपनी सीरीज के जरिए दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना चुका है। खास बात तो ये है कि ये उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने सिर्फ अभिनय में ही नहीं बल्कि एजुकेशन के क्षेत्र में भी अपने नाम का परचम लहराया है। लेकिन, हाई पेइंग पैकेज को ठुकराकर इन्होंने संघर्षों से भरी मनोरंजन की दुनिया चुनी। हम बात कर रहे हैं ‘पंचायत’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ स्टार जितेंद्र कुमार की, जो पंचायत में सचिव जी का किरदार निभाकर घर-घर में तगड़ी पहचान बना चुके हैं।